5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रैंड की हुई सगाई तो बौखलाए बॉयफ्रैंड ने वायरल किए फोटो और वीडियो, टूट गया फिर रिश्ता

युवतियों को दूसरों से मित्रता बनाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। कई बार ऐसे संबंध आगे चलकर जीवन के लिए खतरा बन जाते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
blackmailing.jpg

युवतियों को दूसरों से मित्रता बनाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। कई बार ऐसे संबंध आगे चलकर जीवन के लिए खतरा बन जाते हैं। ऐसा ही मामला रातानाडा पुलिस थाने में दर्ज किया गया है, जिसमें एक बॉयफ्रैंड अपनी गर्लफ्रैंड से शादी करने के लिए इस कदर जिद पर अड़ा कि हाथ की नसें काटने की धमकी देने लगा। बात यहां तक भी नहीं रुकी।

बॉयफ्रैंड के घरवाले भी इस काम में शरीक हो गए और लड़की से 50 लाख की फिरौती मांगने लगे। आखिर बॉयफ्रैंड लड़की के फोटो व वीडियो वायरल करके उसके मंगेतर से रिश्ता तुड़वाकर ही माना। लड़की के दादा रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने अब चार लोगों के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

लोको पायलट से हुई थी सगाई
सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पोती की सगाई एक लड़के से हो गई थी जो लोको पायलट है। पोती को बिलाड़ा के उदलियावास निवासी अंशुमान उर्फ राहुल वॉट्सऐप कालिंग कर धमकाने लगा कि वह उसकी शादी किसी अन्य से नहीं होने देगा। वह अपनी जान दे देगा।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट में कैंटीन दिलाने का झांसा देने का आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने 50 लाख की फिरौती भी मांगी। लड़की के घरवालों ने अंशुमान के घरवालों से बात की, लेकिन उसके घरवाले भी इसमें शामिल हो गए। एफआईआर के अनुसार आरोपी राहुल का पिता दुर्गाराम, दो अन्य परिचित दिनेश और पंकजपुरी ने भी लड़की को धमकाया। आरोपियों ने फोटो वीडियो उसके मंगेतर और रिश्तेदारों को भेज दिया जिससे उसका रिश्ता टूट गया और समाज में भी बदनामी कर डाली।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: 20 दिनों में 5 चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार