10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

150 शिक्षकों के संविलियन की फाइल अधर में लटकी, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

150 शिक्षकों के संविलियन की प्रक्रिया अधर में लटकती जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 1 Aug 2018, 7:05 PM IST

cg news

150 शिक्षकों के संविलियन की फाइल अधर में लटकी, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में विभागीय लापरवाही के चलते 150 शिक्षकों के संविलियन की प्रक्रिया अधर में लटकती जा रही है। वर्ग वार अदला-बदली से इस तरह की समस्या खड़ी होने से शिक्षकों के संविलियन की फाइल की जांच संचनालय में गठित टीम करेगी। इससे शिक्षकों में संविलियन को लेकर खलबली है।

जानकारी के अनुसार शिक्षाकर्मियों के संविलियन की प्रक्रिया 31 जुलाई २०१८ तक पूरी होनी थी। जुलाई तक आठ साल की सेवा देने वाले शिक्षकर्मियों को संविलियन करना था। विभागीय लापरवाही से करीब 150 शिक्षकों के सर्विस बुक में वर्ग तीन से दो और दो से वर्ग एक तक का रिकार्ड नहीं दर्ज होने से संविलियन की फाइल लटका दिया गया है।

पत्रिका टीम ने इस मामले में पड़ताल किया तो करीब डेढ़ सौ से अधिक शिक्षकों के संविलियन की फाइल लटक जाने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। संविलियन नहीं होने पर कुछ शिक्षक कभी जिला पंचायत तो कभी शिक्षा विभाग तक दौड़ लगा रहे हैं। 31 जुलाई तक संविलियन नहीं होने वाले शिक्षकों की फाइल अब रायपुर संचनालय भेजी जाएगी। शिक्षकों के सर्विस बुक के आधार पर टीम निर्णय लेगी और उसी आधार पर फैसला किया जाएगा।

वैसे शिक्षाकर्मियों के संविलियन की प्रक्रिया को पूरी कराने के लिए नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ को बनाया गया। शिक्षाकर्मियों से शिक्षक में संविलियन होने पर २६ हजार रुपए तक वेतन में बढ़ोत्तरी होना बताया जा रहा है। १६ हजार प्रति माह वेतन प्राप्त करने वालों को अब ४२ हजार रुपए मिलने लगा है। कम वेतन वाले शिक्षकों को अधिक और अधिक वेतन वाले यानी वर्ग एक के शिक्षकों को सबसे कम लाभ मिलेगा।

शिक्षाकर्मियों के संविलियन में वर्ग एक से 792, वर्ग दो से 1003, वर्ग तीन से 2289, पीटीआई से 20 और सहायक शिक्षक विज्ञान वर्ग में 83 शिक्षकों का संविलियन की प्रक्रिया को ३१ जुलाई तक पूरा कर लिया गया है। कुल 4187 शिक्षकों का संविलियन हुआ है। अब शिक्षाकर्मियों के तौर पर विभिन्न स्कूलों में 4187 लोग ही अपनी सेवा देंगे।