खंड शिक्षा अधिकारी एस पी कोसरे ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दूरस्थ अंचलों में कार्यरत शिक्षकों, संकुल समन्वयकों, संकुल प्राचार्यों की कर्मठता एवं निष्ठा का परिणाम है कि हमारा विकासखंड शैक्षिक क्षेत्र में नित नए उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। सहायक खंड शिक्षा अधिकारी अंजनी मंडावी एवं खंड स्रोत समन्वयक लतीफ सोम, मंडल संयोजक बैजनाथ नरेटी ने जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, पालकों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी है।