
Forest Guard Bharti: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान कांकेर के चारामा में एक अभ्यर्थी की मौत की खबर सामने आई है। फिजीकल टेस्ट के दौरान महेंद्र कुमार कुरेटी की मौत हो गई। दौड़ में बेहोश होकर गिरने के बाद उसेे डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का फिजीकल टेस्ट चल रहा है। आज सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ शुरू हुई। जिसमें महेंद्र भी शामिल हुआ था। इसी दौरान 50 मीटर दौड़ने के बाद युवक अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गया। देखकर खलबली मच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मौत की पुष्टि कर दी।
कांकेर टीआई मनीष नागर ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि नगर सैनिक ग्राउंड में एक युवक की वन रक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत हो गई है। जिसका मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। युवक की मौत का कारण अज्ञात है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। वहीं पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी है।
Updated on:
09 Dec 2024 03:05 pm
Published on:
09 Dec 2024 03:05 pm
