17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bear Attack: भूखा भालू आधी रात होटल में घुसा, चट कर गया किचन का सारा खाना

Bear Attack: भालू को देख होटल के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी अपनी जान बचाने छिपने लगे। 5 मिनट में रसोई के अंदर रखे सामान चट कर गया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 2 Sep 2024, 6:08 PM IST

kanker Latest news

Bear Attack: कांकेर शहर में लगातार जंगली जानवरों से नगरवासी परेशान हैं। आए दिन भालू शहर में घुसते नजर आते हैं। शनिवार की रात एक पर्यटक होटल में भालू घुस गया। भालू ( CG Bear Terror ) को देख होटल के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी अपनी जान बचाने छिपने लगे। वहीं भालू रसोई का दरवाजा को तोडकर सीधे अंदर घुस गया। 5 मिनट में रसोई के अंदर रखे सामान चट कर गया।

Bear Attack: भटकते हुए होटल के अंदर घुस गया भालू

घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, नाथिया नवागांव स्थित पर्यटक होटल में शानिवार की रात अचानक एक भालू भटकते हुए होटल के अंदर घुस गया। भालू को देखकर होटल के कर्मचारी हैरान हो गए। अपनी जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। इतने में भालू सीधे रसोई की ओर बढ़ा। देखते ही देखते रसोई कमरे के मजबूत दरवाजे को तोडकर अंदर घुस गया।

रसोई घर में रखी सामाग्रियों को तहस नहस कर दिया। काफी समान खा गया। ( Bear Attack ) बाकी सामानों को बिखरा दिया। कर्मचारियों ने दहशत की वजह से खुद को होटल के कमरों मे कैद कर लिया। भालू के बाहर जाने का इंतजार करने लगे। लगभग तीन घंटे बाद भालू होटल से बाहर गया, तब कर्मचारी बाहर आए। सीसीटीवी फुटेज चेक किया, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है।

भोजन की तलाश में भालू घुस आते हैं घरों में

जंगली जानवर भोजन की तलाश में अक्सर रहवासी इलाके में घुस आते हैं। भालूओं को रसोई घर में रखे तेल काफी ज्यादा पसंद होता है। पकवान बनाने के बाद बचे तेल को रखने से उसी तेल की सुंगध से भालू सुंग कर सीधे रसोई में पहुंच जाते हैं। तेल सफाचट कर देते हैं। इसके आलावा कमरे में रखी सामाग्रियों भी चट कर जाते हैं।

होटल के आसपास आना-जान करता है भालू

होटल के कर्मचारियों ने बताया कि रोजाना भालू होटल के आसपास आना जाना करता है। आज तक होटल के अंदर भालू नहीं घुसा था। ये पहली बार है जब भालू होटल के अंदर घुस आया। खाद्य पदार्थ को तहस-नहस किया है। इससे पहले कभी नहीं हुआ था।

पर्यटक कमरे में घुसकर वीडियो बनाते रहे

जिस समय भालू होटल में घुस आया, उस समय रिसार्ट में पर्यटक रूके हुए थे। अचानक होटल में भालू देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते होटल में अफरा-तफरी मच गई। पर्यटक अपनी जान बचाने होटल से बाहर भागने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने भालू का वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद कर लिया।