BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर स्थित गढ़िया पहाड़ में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। पहाड़ से धुंआ निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। फायर वॉचर के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गढ़िया पहाड़ में शुक्रवार सुबह 10 बजे भीषण आग लग गई, जो अब तक लगभग 5 एकड़ में फैल चुकी है। 8 घंटे बाद भी आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग की चपेट में आकर सैकड़ों सागौन के पेड़ और वन्य जीवों के आशियाने जलकर राख हो गए।
बताया जा रहा है कि सूखी पत्तियों के कारण आग तेजी से फैल गई। वहीं समय पर फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने से ज्यादा नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गढ़िया पहाड़ सागौन का प्रमुख केंद्र है। यहां हजारों की संख्या में सागौन के विशाल वृक्ष मौजूद हैं।