
कांकेर. भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानवाही के पास एक शासकीय वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया है। वहीं चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को कुर्री निवासी नकुल गावड़े (३३) पिता चरण ने अपने शासकीय वाहन क्रमांक सीजी ०२-२८९८ में सवार होकर शाम को भानुप्रतापपुर से अपने घर जा रहा था।
ग्राम रानवाही के पास भैराडीह से भानुप्रतापपुर की ओर जा रही बाइक क्रमांक सीजी १९ बीडी ३३०६ में सवार झीराडीही निवासी लखन पटेल (२५) पिता चुम्मन और दुर्जन पटेल (२५) पिता रामसाय को ठोकर मार दिया।
इस घटना में दोनों मोटर साइकिल में सवार युवकों को गंभीर चोटें आई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने संजीवनी की मदद से उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। इस सूचना पर भानुप्रतापपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच में लगी थी।
चुम्मन पटेल की सूचना पर पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया है। बताया जा रहा कि चारपहिया चालक जनपद कार्यालय के शासकीय वाहन को चलाता है। आरोपी चालक वाहन से अपने घर जा रहा था तभी हादसा हो गया।
Published on:
12 Sept 2017 06:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
