
बोले- कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अराजकता फैलाया
भानुप्रतापपुर । CG Election 2023 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भानुप्रतापपुर पहुंच चुके है। सीएम योगी विशाल जनसभा के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है। जनसभा में सीएम योगी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है।
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले - छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया है , भाजपा ही संवारेगी। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कमल खिलेगा। सीएम योगी ने जनता से भारत माता, मां दंतेश्वरी और जय श्री राम के जयकारे लगवाए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ बोले - कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में केवल नक्सली आतंकों को बढ़ाया है। भरस्टाचार को बढ़ावा दिया, अराजकता को बढ़ावा दिया है। इस जनसभा में सीएमयोगी ने जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की हर एक खबर से अपडेट रहने के लिए आप patrika.com/chhattisgarh-news/ जरूर पढ़े। इसके अलावा प्रदेश की अन्य जानकारी के लिए आप patrika.com देखें । आप हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल से भी जुड़कर जानकारी ले सकते हैं।
Updated on:
4 Nov 2023, 2:48 PM IST
Published on:
4 Nov 2023, 1:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.