23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG First Phase voting : कांकेर में मतदान शुरू, 1 घंटे पहले से वोट देने पहुंचे लोग

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो चूका है।
less than 1 minute read
Google source verification
1 घंटे पहले से वोट देने पहुंचे लोग

1 घंटे पहले से वोट देने पहुंचे लोग

कांकेर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो चूका है। कांकेर में लोग एक घंटे पहले से मतदान केंद्र पहुंचे है।

नक्सली आतंक से घिरे कांकेर में जनता एक घंटे पहले से लम्बी कतार लगाकर वोट देने की तैयारी कर रही है। सभी मतदान केन्द्रो में वोटिंग शुरू हो चुकी है। यहां मतदाताओं के लिए केंद्र की काफी सुन्दर सजावट की गई है। यहां मतदाताओं के लिए सेल्फी जोन बनाया गया है।


बता दें कि, 20 विधानसभा क्षेत्रों के मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट की जनता वोट कर रहे हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में 223 प्रत्याशियों मैदान मेें हैं।
10 सीटों पर सुबह 7 से 3 बजे वोटिंग होगी। बता दें कि, इस 20 सीटों में कुल 223 प्रत्याशी है। इनमें 198 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी मैदान में है। बस्तर संभाग और दुर्ग संभाग में कुल 40 लाख 78 हजार 681 वोटर है। इसके लिए 5304 मतदान केंद्र बनाए हैं। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।