28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांकेर
CG News: नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर मुर्गे का किया शिकार, देखें VIDEO
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Kanker / Videos / CG News: नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर मुर्गे का किया शिकार, देखें VIDEO

CG News: नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर मुर्गे का किया शिकार, देखें VIDEO

Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। 4 मार्च की रात तेंदुआ माकड़ी बाजार चौक पर स्थित मकान के दीवार पर अचानक तेंदुआ ऊपर चढ़ा और मुर्गे का शिकार कर मौके से फरार हो गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 7 Mar 2025, 1:46 PM IST

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। 4 मार्च की रात तेंदुआ माकड़ी बाजार चौक पर स्थित मकान के दीवार पर अचानक तेंदुआ ऊपर चढ़ा और मुर्गे का शिकार कर मौके से फरार हो गया। इसके अलावा 3 मार्च को वेटनरी डॉक्टर के घर में घुसा। आंगन में बंधे पालतू कुत्ते पर हमला किया। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेंदुआ दीवार पर चढ़ते दिख रहा है। बता दें कि इससे पहले भी जिले के दुधावा गांव में तेंदुआ घुसने का वीडियो सामने आया था।

दरअसल यह पूरा मामला दुधावा गांव है। यहां 4 मार्च यानी मंगलवार की सुबह 5 बजे तेंदुआ राजेंद्र नेताम के घर में खिड़की से घुस गया। मकान मालिक राजेंद्र नेताम तुरंत बाहर निकल गए और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर जाल बिछाया। टीम ने कच्चे मकान की छत से खप्पर को हटाई और बांस से हलचल की। करीब ढाई घंटे की कोशिश के बाद तेंदुआ बाहर निकला। वह जाल को को फांदकर जंगल की तरफ भाग गया। इससे पहले दुधावा में इसी तेंदुए ने तीन बार हमला किया है।