
भाजपा
कांकेर. कांकेर में जनसम्पर्क यात्रा के तीसरे दिन भी भाजपाइयों द्वारा बहुत ज़ोर शोर से प्रचार किया गया। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की महत्तवकांक्षी योजना स्मार्ट कार्ड सत्यापन शिविर में उपस्थित ग्रामवासी महिला पुरुषों से योजना के फायदे पर चर्चा की गई और बताया गया कि स्मार्ट कार्ड की राशि तीस हजार से बढ़ा कर पचास हजार का समुचित लाभ उठाने की। साथ ही एक रुपए में चांवल, 108 एम्बुलेंस 102 महतारी एक्सप्रेस, उज्जवला गैस, युवाओं के कौशल विकास लाइवलीहुड कॉलेज सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई।
भाजपा की जनसम्पर्क पदयात्रा 12 मार्च को चारामा से प्रारम्भ हुई और देर शाम किशनपुरी पहुंची। यात्रा का शुभारंम करते हुए चारामा नगर पंचायत के वार्डो में जाकर वार्ड वासियों से भेंटकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताकर लाभ लेने को कहा गया। पद यात्रा करने वालों का स्वागत जगह-जगह पर ग्रामीणों ने फूलमाला एवं गुलाल लगाकर किया।
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा भानुप्रतापपुर की जनसंपर्क यात्रा प्रभारी दीपक ताराचंद साहू के नेतृत्व में रथयात्रा के साथ जनसम्पर्क पदयात्रा निकाली गई। चारामा के नगर से होकर दरगाहन सिरसिदा बड़ेगौरी लिलेझर परचापीपारा खैरवाही कांटागांव तथा देर रात्रि किशनपुरी पहुंची इन सभी गांव में सभा का आयोजन किया गया था जिसमें वक्ताओं ने योजनाओं की जानकारी बताई एवं ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त किये। ग्राम सिरसिदा में भाजपा से प्रेरित होकर 4 युवा भाजपा पार्टी में जुड़े।
जनसम्पर्क पद यात्रा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। भारतीय जनता पार्टी के आहवान पर जिला भाजपा के दिशा निर्देश में यात्रा प्रभारी दीपक साहू के नेतृत्व में कोरर मंडल द्वारा स्थानीय दुर्गा मंदिर से आर्शीवाद लेकर यात्रा का शुभारम्भ किया गया। यात्रा कोरर से घूमते हुए ग्राम चिल्हाटी पहुंची। जहां सरपंच एवं ग्रामीणों ने यात्रियों का स्वागत सतकार किया तत्पश्चात रंग मंच में सभा का आयोजन हुआ।
जिसमें वक्ताओं ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा केंन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है उसका लाभ आप लोग अवश्य लेवें, साथ ही आर्थिक रूप से सक्षम करने के लिए भी योजना तथा अनुदान दिया जा रहा है। सभा के बाद यात्रा आगे बड़ी और सेलेगांव पहुंची वहां पर भी ग्रामीणों तथा सरपंच उनका जोरदार स्वागत किया ग्रामीणों ने यात्रा में शामिल लोगों को आश्वासन दिलाया कि इस बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।
Published on:
14 Mar 2018 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
