11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धनतेरस के दिन नई कार खरीद कर लौट रहे थे घर, सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति-बेटा गंभीर

दिवाली के एक दिन पहले कांकेर जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, यहां धनतेरस के दिन खरीदी गई नई कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

2 min read
Google source verification
car accident

कांकेर/अंतागढ़. धनतेरस के दिन रायपुर से नई कार खरीद कर घर जा रहा कांकेर जिले का नाग परिवार बुधवार की सुबह हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में अंतागढ़ ब्लॉक की महिला सरपंच की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में उसके पति व 12 साल के बेटे को गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। दीपावली पर्व के पहले हुई इस दिल को झकझोर देने वाली घटना से गांव में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कोण्डे गांव निवासी गजेन्द्र नाग धनतेरस के दिन बुधवार को रायपुर से नई मारूति सियाज कार खरीद कर अपने घर लौट रहे थे, कार में उसकी पत्नी सरपंच राखी नाग व बेटा शुभम व टीकू वाहन में सवार थे। कार को गजेन्द्र स्वयं चला रहा था कि बुधवार सुबह लामकन्हार के पास सड़क में खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 08 एबी 5577 के पीछे अनियत्रिंत होकर जा टकराई।

बताया गया कि गाड़ी को ड्राइव कर रहे गजेन्द्र को अचानक झपकी आ गई, इस कारण यह घटना हुई। मारूति की ट्रक से टक्कर से इतनी जबरदस्त थी महिला सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पति व बेटे को काफी चोटें आई। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इस घटना की खबर लगते ही इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी पुपलेश कुमार, टीआई अंतागढ पवन वर्मा सहित अन्य पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया
नई कार खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में आधे से ज्यादा हिस्सा जा घुसी थी, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में फंस गया था। शव को निकालने के लिए कार को ट्रक से अलग करने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा, तब जाकर शव को बाहर निकाला गया। वहीं, राखी को मृत घोषित होने की खबर के बाद पूरा परिवार सदमे में है।