Chhattisgarh News: कांकेर के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में बिती रात रेलवे पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक के जेब में एक ट्रेन टिकट मिला जिसमें रायपुर से दल्लीराजहरा लिखा हुआ था। लेकिन वह ताड़ोकी तक कैसे पहुंचा और उसने रेलवे पटरी पर खुदकुशी की या फिर उसके साथ कोई हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम पर भेज मामले की जांच में जूट गई है।