Kanker Crime News : अपने ही संस्था के दो छात्राओं को साथ छेड़छाड़ करने वाले हाईस्कूल जाड़ेकुर्से के व्याख्याता रामचरण जैन के खिलाफ पुलिस थाना लोहत्तर में मामला दर्ज किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी एसपी कोसरे के आवेदन पर थाना प्रभारी सुनील पटेल ने व्याख्याता के खिलाफ भादवि 354 छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। आरोपी व्याख्याता मामला दर्ज होते ही फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।