
CM के दौरे से पहले BJP सांसद के फार्म हाउस को माओवादियों ने ब्लास्ट कर उड़ाया
कांकेर. सीएम के डॉ. रमन सिंह बुधवार को अंतागढ़ विकासखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले माओवादियों ने मंगलवार की रात कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को लैंड माइंस लगाकर उड़ा दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में खलबली मची हुई है। नक्सलियों ने फार्म हाउस में रहने वाले कर्मी से मारपीट भी किए है।
अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम पर्रेबेड़ा में सांसद का विक्रम देव उसेण्डी का फार्म हाउस है। मुख्यमंत्री के आगमन की खबर सुनकर माओवादी बडग़ांव क्षेत्र में पर्चा फेंक कर सरकार के विकास यात्रा का विरोध किया था। मंगलवार को सुबह पानीडोबीर क्षेत्र में फिर से बेनर माओवादी ने लगाकर चेतवानी दी थी।
बुधवार को सीएम की आने के पहले ही मंगलवार की रात सांसद के फार्म हाउस को आईडी लगाकर उड़ा दिए है। इसकी जानकारी सुबह होते ही ग्रामीणों में खलबली मची हुई है। बताया गया है कि फार्म हाउस के पास से पांच किलो का आईडी भी मिला है। इस सबंध में अब तक अधिकारी पुष्टी नही हुई है। खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल के रवाना होने की बात कही जा रही है। आसपास क्षेत्रों में सर्चिग बढ़ा दी गई है।
पांच किलो का मिला आईडी
माओवादियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के भोरघाट के पास एक आईईडी लगाया था, जिसे जवानों ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। बताया जा रहा है आईईडी पांच किलो की थी। इसके बाद आसपास क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
जानकारी के अनुसार पंखाजूर क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त के लिए निकली थी, इसी दौरान जवान आगे बढ़ते हुए भोरघाट गांव पहुंची, जहां माओवादी ने टीम को नुकसान पहुंचाने के लिए पांच किलो का आईडी बम बरामद किया, जिसे बड़ी सावधानी से डिफ्यूज किया है। हालांकि अब तक इसकी अधिकारी पुष्टी नही हुई है।
Published on:
23 May 2018 01:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
