1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति-पत्नी के बीच हुए विवाद पर विवाहिता ने आग लगाकर दी जान

विवाहिता ने आग लगाकर दी जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 16 May 2018, 12:37 PM IST

chhattisgarh news

पखांजूर. बांदे थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने मंगलवार को सुबह आग लगाकर खुदकुशी कर ली। आग लगाने का कारण पति-पत्नी में आपसी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस से पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार बांदे थाना क्षेत्र के शांतिपारा निवासी उत्तम हालदार की शादी दो साल पहले अंतागढ़ के सरंडी गांव में उम्मेश्वरी रावटे से हुई थी।दोनों आपसी प्रेम-प्रसंग के बाद शादी की थी। पत्नी उम्मेश्वरी रावटे और उत्तम हालदार अलग-अलग जाति के बताए जा रहा हैं। बीती रात किसी शादी समरोह में दोनों पति-पत्नी गए हुए थे। देर रात शादी समरोह से घर पहुंचे थे। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

सुबह बिना खाना खाए उत्तम हालदार कहीं काम करने निकल गया था। घर में विवाहिता अकेली थी। घर के अंदर रखे डीजल अपने उपर डालकर आग लगा ली। भीषण आग और चीख की आवाज पर मौहल्ले के लोग पहुंचे तो महिला आग में जल रही थी। बचाओ-बचाओ की आवाज के बीच कुछ ही पल में महिला ने दम तोड़ दिया।मौहल्ले के लोगों ने पानी डालकर जबतक आग बुझाते उससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। यह घटना सुबह 10 बजे की है। पति-पत्नी में विवाद का कारण पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं|

शादी के पहले एकदूसरे से था प्रेम-प्रसंग

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा हैं की, पति पत्नी के बीच शादी से पहले आपसी प्रेम-प्रसंग था| दोनों अलग जाति के हैं| दो साल पहले दोनों ने एकदूसरे का हाथ थाम कर शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे| शुरू में सबकुछ ठीक चल रहा था| फिर धीरे-धीरे विवादों का सिलसिला शुरू हुआ|

मामूली से विवाद ने ली जान

यह घटना सुबह 10 बजे की है। बीती रात किसी शादी समारोह में दोनों पति-पत्नी गए हुए थे। देर रात शादी समरोह से घर पहुंचे थे। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सुबह बिना खाना खाए उत्तम हालदार कहीं काम करने निकल गया था। घर में विवाहिता अकेली थी। फिर उसने घर के अंदर रखे डीजल अपने उपर डालकर आग लगा ली। भीषण आग और चीख की आवाज पर मौहल्ले के लोग पहुंचे तो महिला आग में जल रही थी। बचाओ-बचाओ की आवाज के बीच कुछ ही पल में महिला ने दम तोड़ दिया।मौहल्ले के लोगों ने पानी डालकर जबतक आग बुझाते उससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है की पति पत्नी के बिच विवाद का कारन अभी तक पता नहीं चल पाया हैं| पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं|