ग्रामीणों के बयान और पीडि़ता के कथन के आधार पर पुलिस ने इस मामले को विशेष सत्र न्यायाधीश हेमंत सराफ के कोर्ट में प्रस्तुत किया। इस मामले में कोर्ट ने गवाहों के बयान और पीडि़ता के कथन पर आरोपी को दोषी पाते हुए भादवि की धारा 450 में 7 साल की जेल और सौ रुपए जुर्माना, 376-2 झ, 367-ढ में 10-10साल जेल सौ-सौ रुपए जुर्माना और पाक्सो ६ में साल की जेल और सौ रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। सभी धाराएं एक साथ चलेगी और अर्थदंड नहीं जमा करने पर एक-एक माह अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी। इस मामले की पैरबी शासकीय अधिवक्ता ईश्वर लाल साहू ने की।