दन्तेवाड़ा. विधानसभा चुनाव आते ही माओवादियों ने क्षेत्र में हिसंक घटनाओं की गतिविधियां का रुख साफ कर दिया है। मंगलवार को दंतेवाडा जिले के कटेकल्याण थाना अंतर्गत चिकपाल और पर्चेली में माओवादियों ने बूबी ट्रैप छिपा रखा था। जिला पुलिस बल सीआरपीएफ और सी कंपनी के कमांडेंट राकेश कुमार के मार्ग दर्शन में संयुक्त टीम जंगल में नक्सलियों की सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी।