CG Suicide Case: छत्तीसगढ़ के कांकेर में प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने भी फांसी पर झूलकर अपनी जान दे दी। पुलिस हत्या के जुर्म में उसकी खोजबीन में लगी हुई थी, इस बीच मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। बता दें कि प्रेमिका की मौत तीन दिन पहले हो गई थी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।