लखनपुर। प्रेम प्रसंग में 16 वर्षीय एक नाबालिग ने लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह देख प्रेमी ने भी जहर का सेवन कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। नाबालिग ने किस वजह से फांसी (Commits suicide) लगाई, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस ने पीएम पश्चात नाबालिग का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।