10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शासकीय दर पर वसूली के लिए प्राइवेट स्कूल को खाली करवाने एसडीएम को पत्र भेजकर दिया निर्देश

अधिकारी नजूल ने नायब तहसीलदार को पत्र जारी कर उक्त निजी स्कूल से शासकीय भवन कब्जामुक्त कराकर खादी ग्रामोद्योग के अधिपत्य में सौंपने का निर्देश जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 15 Jul 2018, 3:44 PM IST

cgnews

शासकीय दर पर वसूली के लिए प्राइवेट स्कूल को खाली करवाने एसडीएम को पत्र भेजकर दिया निर्देश

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शहर में खादी ग्रामोद्योग के शासकीय भवन में 24 साल से चल रहे निजी स्कूल प्रबंधन से खाली कराने की फाइल अब दौडऩे लगी है। अनुविभागीय अधिकारी नजूल ने नायब तहसीलदार को पत्र जारी कर उक्त निजी स्कूल से शासकीय भवन कब्जामुक्त कराकर खादी ग्रामोद्योग के अधिपत्य में सौंपने का निर्देश जारी किया है।

नगर के कंकालिनपारा मोहल्ले में कमला पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने खादी ग्रामोद्योग विभाग के भवन में कब्जा कर 24 साल से स्कूल का संचालन कराया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन न तो खादी ग्रामोद्योग से अनुमति लिया न ही किसी प्रकार का आदेश स्कूल के लिए जारी किया गया है।

वर्षों से शासकीय भवन से आय अर्जित करने वाले स्कूल प्रबंधन से खादी ग्रामोद्योग विभाग ने 24 साल तक शासकीय दर पर शुल्क वसूली के लिए एसडीएम को पत्र दिया है। प्रथम चरण में नजून अधिकारी एसडीम ने नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश केशकर को खादी ग्रामोद्योग विभाग के शासकीय भवन को खाली कराने के लिए पत्र जारी किया है। इसकी भनक लगते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मचा है। शासकीय हद से स्कूल प्रबंधन अब समान बटोरने लगा है। अब स्कूल प्रबंधन को नया गेट लगाना पड़ेगा। यह हद खादी ग्रामोद्योग विभाग के भवन के सामने आ रहा है।

राजस्व विभाग की ओर से निजी स्कूल के कब्जा से खादी ग्रामोद्योग का शासकीय भवन जल्द खाली होने की उम्मीद जगी है। उधर, इस भवन पर रामायण महिला मंडलीय नजर गड़ाए हुए है। वैसे राजनीतिक संरक्षण के चलते खादी ग्रामोद्योग विभाग के भवन पर कब्जा किया गया था। महिला मंडलीय भी इसी का फायदा उठाना चाह रही है।

सूत्रों की माने तो खादी ग्रामोद्योग विभाग अब इस भवन में अपनी यूनिट स्थापित करेगा। इस यूनिट के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार परक बनाने के लिए प्रशिक्षण देगा। ताकि विभिन्न उद्योग के क्षेत्र में लोगों को जोड़ा जा सके। इसी तरह से सरोना में भी खादी ग्रामोद्योग विभाग का एक शासकीय भवन है। यह भवन भी करीब 20 साल से बंद होना बताया जा रहा है। इस भवन में भी किसी ने कब्जा कर लिया है। इसे खादी ग्रामोद्योग विभाग खाली कराएगा और प्रशिक्षण के लिए दूसरी यूनिट खड़ी करेगा।