कांकेर. माओवादियों के भय से ग्राम पंचायत पीढ़ापाल से मुरागांव तक पीएम ग्राम सडक़ निर्माण के लिए करोड़ों का बजट स्वीकृत होने के बाद भी 14.70 किमी का कार्य जिला प्रशासन 10 साल बाद भी पूरा नहीं करा पाया है। वर्षों से नदी पारकर मुरागांव के ग्रामीण पीढ़ापल तक पहुंचते हैं। शासन-प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्रामीणों के लिए सडक़ का निर्माण नहीं हो पाया है।