9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साथ तीन जिगरी दोस्तों की हुई मौत, साथ उठी अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव

कांकेर जिले के ग्राम पंडरीपानी के लिए रविवार का दिन काला साबित हुआ। जब एक ही दिन पंडरीपानी के रहने वाले आकाश और उसके तीन दोस्तों की अर्थी एक साथ उठी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 30 Oct 2017, 1:21 PM IST

three friends funeral

एक साथ तीन जिगरी दोस्तों की हुई मौत, साथ उठी अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के ग्राम पंडरीपानी के लिए रविवार का दिन काला साबित हुआ। जब एक ही दिन पंडरीपानी के रहने वाले आकाश और उसके तीन दोस्तों की अर्थी एक साथ उठी। इससे चारों मृतकों के परिजनों का कलेजा फट गया। हर घर में मातम सा माहौल था। इस दर्दनाक घटना से ग्राम पंडरीपानी के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। आकाश यादव (17), राजकमल (18) यादव, नरेन्द्र यादव (18) के शव घर पहुंचते ही पूरा मोहल्ला रो पड़ा। मोहल्ले में चीखें सुनाई दे रही थीं। वहां मौजूद हर कोई अपने आंसू रोक नहीं पा रहा था। यही हाल उदयनगर इलाके का भी था। जब संजय यादव (25) का शव घर पहुंचा था।

कैसे हुआ हादसा

दरअसल ग्राम पंडरीपानी के रहने वाले आकाश, राजकमल, नरेन्द्र शनिवार गोपाष्टमी महोत्सव कार्यक्रम घूमने के लिए घर से बाइक पर निकले थे, जहां उनकी मुलाकात संजय यादव से हुई। इसके बाद चारों युवक शहर से बाहर आतुरगांव के एक ढाबा में खाना खाने गए। वहां खाना खाने के बाद चारों युवक जब वापस लौट रहे थे, तभी जंगलवार कॉलेज के पास कार क्रमांक सीजी 27बी 4311 से जबरदस्त टक्कर हो गई।

दर्दनाक हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे

बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, अचानक सामने आई बाइक से टक्कर हो गई। कार और बाइक में टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक भी बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

इस दर्दनाक हादसे में में आकाश, राजकमल और नरेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान संजय ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।