16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कीचड़ और गड्ढों में पानी भरने से यमराज के पास जाने का सीधा जरिया बना ये रास्ता

बारिश के समय तो इस सडक़ की स्थिति नारकीय हो जाती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 30 Jul 2018, 1:30 PM IST

bad road quality news

कीचड़ और गड्ढों में पानी भरने से यमराज के पास जाने का सीधा जरिया बना ये रास्ता

पखांजूर. नगर पंचायत पखांजूर की सडक़ों पर गड्डे से राहगीर परेशान हैं। पखांजूर नगर पंचायत के संगम चौक से आगे सडक़ कंडम हो चुकी है। पखांजूर नगर पंचायत के संगम चौक से कालेज रोड, अस्पताल रोड तथा नयाबाजार तक की सडक़ पूरी तरह से खराब हो चुकी है।

कंडम सडक़ के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के समय तो सडक़ की स्थिति नारकीय हो जाती है। लोगों को इस सडक़ से दो पहिया वाहन लेकर गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। इसी सडक़ से पीव्ही 116 से लेकर ऐसेबेड़ा, बरदा, प्रतापपुर, संगम गांव के हजारों लोग आते जाते हैं। इस सडक़ पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं।

बारिश के समय इस सडक़ पर जगह-जगह पानी भरा रहता है। इस समय सडक़ पर प्रतिदिन दोपहिया वाहन पलटने से छोटी-छोटी घटना होती रहती है। कोयलीबेड़ा ब्लॉक के सभी विभाग पखांजूर में होने के कारण रोजाना हजारों ग्रामीणों का यहां आवागमन लगा रहता है। पखांजूर संगम चौक से तहसील दफ्तर, जनपद, एसडीएम, अस्पताल, न्यायालय तक पहुंचने के लिए आधा घंटा समय लग जाता है। बारिश के समय तो सडक़ की स्थिति नारकीय हो जाती है।

कोयलीबेड़ा ब्लॉक के आला अधिकारी व सभी पार्टियों के नेता पखांजूर में होने के बाद भी खस्ताहाल सडक़ को ठीक नहीं करा पा रहे हैं। सडक़ की मरम्मत नहीं होने से आम जनता को परेशानी हो रही है। जबकि शासन-प्रशासन विकास का ढिंढोरा पीट रहा है। इस तरह की स्थिति को देखकर अंदरूनी क्षेत्र के विकास को समझा जा सकता है।

वहीं विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जवाब से बचने की कोशिश कर रहे हैं। नगर पंचायत सीएमओ ने कहा मैं अभी बाहर हूं आने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।

भानुप्रतापपुर विभाग के एसडीओ लोनि डीआर कोर्राम ने बताया कि सडक़ पर होने वाले गड्ढ़ों को पटवा दिया जाएगा और जो भी सडक़ खराब हो चुकी है उसे ठीक कराया जाएगा।