दूसरे दिन शुक्रवार को तहसीलदार, अतिक्रमण दस्ता व पुलिस प्रशासन की टीम अतिक्रमण स्थल पर पहुंच गया, जहां आप पार्टी के कुछ कार्यकर्ता व लोगों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि शहर के मुख्य मार्ग के किनारे सहित कुछ स्थानों पर दबंग लोगों ने अतिक्रण किया है लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। नरहरदेव स्कूल के पीछे पहाड़ पर भी लोगों ने मकान बनाकर कब्जा किए हैं, जिस पर कार्रवाई नहीं किया गया है।