12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं मिला वोटर लिस्ट में नाम तो किया हंगामा

लोगों की माने तो एक एक मोहल्ले से लगभग 200 वोटरो के नाम गायब हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Shatrudhan Gupta

•

Updated: 29 Nov 2017, 7:15 PM IST

up nagar nikay chunav

up nagar nikay chunav

कन्नौज. जिले के आठ निकाय क्षेत्रों में 2,10,381 मतदाता अध्यक्ष पद के 135 व सभासद पद के 824 उम्मीदवारों की किस्मत तय करने के लिए वोट करना शुरू कर चुके हैं। मतदान सुबह 7.30 से नगर पालिका कन्नौज, गुरसहायगंज, छिबरामऊ, नगर पंचायत तालग्राम, सौरिख, तिर्वागंज, समधन व सिकंदरपुर में 317 बूथों पर शुरू हुआ तो तमाम जगह वोटर लिस्ट में गड़बड़ी सामने निकल कर आयीं। सबसे ज्यादा गड़बड़ी इस चीज में देखने को मिली की लोग घरों से वोट डालने तो निकले, लेकिन उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, जिससे लोग हंगामा करते हुए इधर से उधर भटकते नजर आये। लोगों की माने तो एक एक मोहल्ले से लगभग 200 वोटरो के नाम गायब हैं।

इन पहचान के जरिये पड़ रहे हैं वोट

निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार मतदाताओं के पास कोई एक पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इसके लिए मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइोवग लाइसेंस, पैन कार्ड, राज्य व केंद्र सरकारए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्रए बैंक व पोस्ट आफिस की पास बुक, राशन कार्ड, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटो युक्त शस्त्र लाइसेंस, शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाण पत्र, श्रम मंत्रालय का स्वास्थ्य बीमा कार्ड, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र शामिल हैं। राशन कार्ड समेत जिन चीजों पर सदस्यों के नाम हैं तो मुखिया का आना जरूरी होगा।

निकाय चुनाव पर एक नजर

निकाय क्षेत्र : आठ

नगर पालिका : तीन

नगर पंचायत : पांच

मतदान केंद्र : 114

मतदान स्थल : 317

पुरुष मतदाता : 11,3289

महिला मतदाता : 97,092

कुल मतदाता : 2,10,381

कुल उम्मीदवार अध्यक्ष पद : 135

कुल उम्मीदवार सभासद पद रू 824

निकाय क्षेत्र वार स्थिति

कन्नौज सदर नगर पालिका परिषद

वार्ड संख्या : 25

मतदान केंद्र : 29

बूथ संख्या : 73

पुरुष मतदाता : 32,617

महिला मतदाता : 27,560

कुल मतदाता : 60,177

नगर पालिका परिषद छिबरामऊ

वार्ड संख्या : 25

मतदान केंद्र : 24

बूथ संख्या : 77

पुरुष मतदाता : 26,586

महिला मतदाता : 22,582

कुल मतदाता : 49,168

नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज

वार्ड संख्या : 25

मतदान केंद्र : 20

बूथ संख्या : 57

पुरुष मतदाता : 18,362

महिला मतदाता : 15,467

कुल मतदाता : 33,829

नगर पंचायत तिर्वागंज

वार्ड संख्या : 13

मतदान केंद्र : 10

बूथ संख्या : 30

पुरुष मतदाता : 10,217

महिला मतदाता : 8,693

कुल मतदाता : 18,910

नगर पंचायत सौरिख

वार्ड संख्या : 11

मतदान केंद्र : 09

बूथ संख्या : 23

पुरुष मतदाता : 5,468

महिला मतदाता : 4,708

कुल मतदाता : 10,176

नगर पंचायत समधन

वार्ड संख्या : 16

मतदान केंद्र : 11

बूथ संख्या : 33

पुरुष मतदाता : 11,342

महिला मतदाता : 10,451

कुल मतदाता : 21,793

नगर पंचायत सिकंदरपुर

वार्ड संख्या : 10

मतदान केंद्र : 05

बूथ संख्या : 10

पुरुष मतदाता : 3,813

महिला मतदाता : 3,386

कुल मतदाता : 7,199

नगर पंचायत तालग्राम

वार्ड संख्या : 11

मतदान केंद्र : 06

बूथ संख्या : 14

पुरुष मतदाता : 4,884

महिला मतदाता : 4,245

कुल मतदाता : 9,129

यहां हैं विशेष इंतजाम

28 अति संवेदनशील प्लस मतदान स्थलों की वेबकास्टिंग।

38 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी।

86 संवेदनशील मतदान स्थलों पर डिजिटल फोटोग्राफी।

34 समान्य मतदान केंद्रों पर डिजिटल फोटोग्राफर रहेंगे।

नगर पालिका में 15ए नगर पंचायत में दस मॉडल बूथ।

.मतदान केंद्र जनता इंटर कालेज छिबरामऊ में पांच बूथ।

मालवीय इंटर कालेज गुरसहायगंज व डीएन इंटर कालेज तिर्वा में सबसे ज्यादा छह बूथ।

अध्यक्ष व सभासद उम्मीदवारों की स्थिति

निकाय क्षेत्र अध्यक्ष सभासद

कन्नौज 22 142

छिबरामऊ 25 165

गुरसहायगंज 21 159

तालग्राम 06 62

सौरिख 13 69

सिकंदरपुर 06 32

समधन 20 62

तिर्वागंज 22 113

यह है इंतजाम

दिव्यांग, बुजुर्ग व बीमार मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर।

आम मतदाताओं के वाहनए केंद्र से 200 मीटर पहले तक।

किसी भी मतदाता का सुरक्षा कर्मी केंद्र के 100 मीटर पहले रोक।

मोबाइलए प्रचार प्रसार, असलहा पर है प्रतिबंध।

पानी, बोतल व तरल पदार्थ ले जाने पर भी है रोक।

ज्वलनशील पदार्थ, बीड़ी, सिगरेट व गुटखा भी प्रतिबंधित।