6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलटी भाजपा विधायक की कार, जा रहे थे योगी की बैठक में…

भाजपा विधायक की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

2 min read
Google source verification
bjp mla Satyapal Singh car accident on agra lucknow expressway in up

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलटी भाजपा विधायक की कार, जा रहे थे योगी की बैठक में...

कन्नौज. भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक बैठक में शिरकत करने जा रहे थे। तभी रास्ते में जाते समय भाजपा विधायक की कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें भाजपा विधायक सहित उनके गनर बाल बाल बच गए। मामूली रूप से घायल विधायक सत्यपाल सिंह राठौर तथा उनके गनर को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और वह आगे के लिए रवाना हो गए। इसके बाद क्रेन की मदद से गाड़ी को हटाया गया और आवागमन सुचारु रूप से शुरू कराया गया।

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार

आगरा को लखनऊ से जोडऩे वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे यहां दौलतपुर गांव के सामने अलीगंज, एटा से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर तथा उनका गनर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है। कार चालक अंकुर निवासी अगौनापुर कोतवाली अलीगंज ने बताया है कि अचानक बारिश होने लगी। बारिश के कारण आगे कुछ दिखाई नहीं पडऩे से कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिसमें हम लोगों को मामूली सी चोटें भी आई हैं।

सत्यपाल सिंह और उनके गनर को मामूली चोटें आई

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि विधायक सत्यपाल सिंह राठौर और उनके गनर को मामूली चोटें आई है। जिनका पीआरवी 1645 के कर्मियों द्वारा मौके पर ही प्राथमिक उपचार करा दिया गया है। भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनके साथ में कोतवाली अलीगंज के ह्र्दयपुर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह भी थे। कोतवाली एटा में तैनात एचसीपी राजपाल सिंह भी घायल हो गए हैं। जिनका तुरंत मौके पर ही प्राथमिक उपचार करा दिया गया है।