प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के अडींग के पास गोवर्धन मथुरा रोड पर मथुरा की तरफ से आ रहे टेंपो संख्या UP-85,AT-2679 अनियंत्रित होकर गोवर्धन की तरफ से आ रही कार संखया DL-5,CE-7895 में जा घुसा। टक्कर इतनी भयानक थी की टेंपो रोड के किनारे झाड़ियों में पलटकर जा गिरा। टेंपो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायलों को टैंपू में से बाहर निकाला। मामले की सूचना पीआरबी को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरबी ने सभी घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया है गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। टेंपो सवार लोगों की अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह लोग कहां के रहने वाले हैं फिलहाल पुलिस घायलों की पहचान में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शी महेश का कहना है कि टेंपो मथुरा की तरफ से आ रहा था और गोवर्धन की तरफ से कार आ रही थी, इसी दौरान टेंपो ओवरटेक करने के चक्कर में टेंपो चालक ने कार में टक्कर मार दी जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। 100 नंबर की पुलिस आई और घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए ले गई।