
बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने स्वामी प्रसाद मौर्य को अखिलेश और सोनिया का मोहरा बताया
बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी तुष्टिकरण और वोट की राजनीति के कारण देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को अपमानित व आहत कर रहे हैं। इलेक्शन कमीशन से भी उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की है। बीजेपी सांसद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा लगातार दिए जा रहे बयान पर यह प्रतिक्रिया दी है।
सुब्रत पाठक ने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर हिंदुओं को अपमानित करने वाली टिप्पणी की है। स्वामी प्रसाद मौर्य को मोहरा बताते हुए कहा कि इसके पीछे अखिलेश यादव और सोनिया गांधी मास्टरमाइंड है। यही कारण है कि आईएनडीआईए गठबंधन की तरफ से लगातार हिंदुत्व को अपमानित करने वाले बयान दिलाए जा रहे हैं। कोई हिंदुत्व को अपमानित कर रहा है तो कोई रामचरितमानस जल रहा है। यह बर्दाश्त के बाहर और असहनीय हो गया है।
मुख्यमंत्री और इलेक्शन कमीशन से मांग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्होंने मांग की है कि अखिलेश यादव के ऊपर तत्काल मुकदमा दर्ज हो। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इलेक्शन कमीशन से भी उन्होंने बयान को संज्ञान में लेते हुए सपा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। सफलता स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान दिया था। जिस पर सुब्रत पाठक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
Published on:
26 Dec 2023, 5:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.