11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, गांधी परिवार पर दे दिया बड़ा बयान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 24 Jun 2018, 4:01 PM IST

CM yogi

CM yogi

लखनऊ. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा चुनाव के वक्त राहुल गांधी को जनेऊ और मंदिर याद आते हैं। गांधी परिवार की चार पुश्तों ने कभी भी जनऊ नहीं पहना है। वहीं उन्होंने कहा कि पिछले 14 वर्षों में गैर भाजपा सरकारों ने प्रदेश में खूब लूट खसोट की। इस दौरान किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया और खूब गुण्डागर्दी भी की गई।

ये भी पढ़ें- वसीम रिजवी पहुंचे राम जन्मभूमि, कर दिया बड़ा ऐलान, हिंदू धर्मगुरूओं के उड़े होश

राहुल जनेऊ पहन कर लोगों को भरमा रहे हैं-

सीएम योगी सपा के गढ़ कन्नौज के छिबरामऊ में पूर्व सहकारिता मंत्री स्व.पं. राम प्रकाश त्रिपाठी की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल। यहां उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज राजनीति के लिए मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। जनेऊ पहन कर लोगों को भरमा रहे हैं। सीएम योगी ने आगे कहा कि गांधी परिवार की चार पीढ़ियों ने कभी भी मंदिर का रुख नहीं किया। मंदिर में दिखावे और राजनीति के लिए नहीं बल्कि श्रद्धा के साथ जाना चाहिए।

कांग्रेस से देश को मुक्त करने का समय आ गया है-

सीएम योगी ने कहा कि कश्मीर में जवानों को शहीद होना पड़ता है। आज उन पर पथराव करने वालों और पाकिस्तान का समर्थन करने वालों के चेहरे बेनकाब हो चुके हैं। लश्कर-ए-तोएबा की भाषा बोलने वाली कांग्रेस से देश को मुक्त करने का वक्त आ गया है। कांग्रेस और उसके नेता इसलिए परेशान हो रहे हैं, क्योंकि आतंकवादियों और अलगाववादियों के ख़िलाफ़ केंद्र सरकार एक्शन ले रही है।

मोदी ने देश की संस्कृति का डंका दुनिया में बजाया-

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के लिए कहा की पीएम मोदी ने योग को पूरी दुनिया में स्वीकार करवा कर देश की संस्कृति का डंका बजाया है। उन्होंने कहा कि कुम्भ के मेले में दुनिया के सामने देश का नया रूप दिखेगा। पहले दुनिया में देश के प्रति अविश्वास था, लेकिन अब पूरी दुनिया में विश्वास जागा है। चीन की तो हेकड़ी खत्म हो गई है।

दलित को उनका सम्मान मिलना चाहिए-

सीएम ने कहा कि भाजपा को दलित विरोधी बताने की साज़िश कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, लेकिन किसी योजना में किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। आवास, शौचालय, बिजली में किसी के भी साथ भेदभाव नहीं किया गया। दलित को उनका सम्मान मिलना चाहिए और भाजपा सरकार ऐसा कर रही है।