10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज
पोषाहार की पंजीरी खाकर बेहोश होने लगे दर्जनों बच्चे, डीएम ने दिये जांच के आदेश, देखें वीडियो
Play video

पोषाहार की पंजीरी खाकर बेहोश होने लगे दर्जनों बच्चे, डीएम ने दिये जांच के आदेश, देखें वीडियो

कन्नौज के जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने मामले में जांच के आदेश दे दिये हैं...

Google source verification

कन्नौज. आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार की पंजीरी खाने के बाद घर पहुंचे बच्चों की हालत बिगड़ गई। उलटी-दस्त के साथ बेहोशी की शिकायत के बाद आनन-फानन में सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने मामले में जांच के आदेश दे दिये हैं।

जनपद के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर मझिला गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को पढ़ने के लिए आये 21 बच्चों को पंजीरी खाने के लिए दी गई थी। कुछ बच्चों ने केंद्र पर ही पंजीरी खा ली, जबकि कुछ ने घर पर जाकर खाई। पंजीरी खाने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव में निजी डॉक्टर को दिखाया, फिर भी जब बच्चों की हालत में सुधार नहीं हुआ तो इन बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। शनिवार देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई है।

सकते में विभाग
बच्चों के परिजनों की मानें तो पंजीरी खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों की हालत बिगड़ गई। गांव के डॉक्टर को दिखाया तो उसने मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार की पंजीरी खाकर बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद विभाग भी सकते में आ गया। हालत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में ग्राम प्रधान व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।