स्वाति सिंह ने कहा, देखिए, यह चुनाव प्रचार की बात है तो 23 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी आ रहे हैं। योगी ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जो बाढ़ के दौरान नाव में बैठकर लोगों के बीच में गए और दुखदर्द बांट। उसको भी तो बताना चाहिए कि यह वह मुख्यमंत्री हैं, जो लोगों के दुख-सुख को बांटते हैं। मंैने विधानसभा चुनाव में भी बोला था और निकाय चुनाव में भी बोल रही हूं कि भारतीय जनता पार्टी का किसी से कोई मुकाबला नही है। क्योंकि यह न तो धर्म और जाति की पार्टी है और न इसमें परिवारवाद है। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार में रहकर अपनी बहू-बेटियों को नही बचा पाए, वह आम जनता को कैसे बचाएंगे।