27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2024 का आखिरी सार्वजनिक अवकाश: 25 दिसंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक, सरकारी कार्यालय

Only one public holiday in December month यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका के अनुसार 25 दिसंबर बुधवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंक, एलआईसी बंद रहेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 28 Nov 2024, 5:20 PM IST

सार्वजनिक अवकाश

Only one public holiday in December monthवर्ष 2024 समाप्ति की ओर है। 2 दिन बाद साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। 31 दिन के दिसंबर महीने में सरकारी कार्यालय में केवल एक दिन की छुट्टी मिल रही है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 2024 महीने का यह आखिरी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 'बड़े दिन' के अवसर पर केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी कार्यालय में छुट्टी रहेगी। इसके अतिरिक्त दिसंबर महीने में पांच रविवार और चार शनिवार पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IMD alert: 29 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, इन इलाकों में 30 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच बारिश

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वर्ष 2024 कैलेंडर वर्ष का आखिरी महीना दो दिनों बाद शुरू हो रहा है।‌ 1 दिसंबर रविवार है। इसके साथ ही इस महीने कुल पांच रविवार और चार शनिवार पड़ रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा बैंकों और एलआईसी में छुट्टी हो रही है। यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन की अवकाश तालिका के अनुसार 25 दिसंबर को बुधवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन देश में बड़ा दिन मनाया जाएगा।

परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय भी बंद रहेंगे

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के कैलेंडर के अनुसार 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी रहेगी।‌ सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के कैलेंडर में यह जानकारी दी गई है। सभी सरकारी कार्यालय में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कलेक्ट्रेट विकास भवन और उससे जुड़ी सभी सरकारी शाखाएं बंद रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग