28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP: साली से हुआ प्यार तो ग्रामीणों ने करा दी शादी, अब एक घर में रहेंगी दोनों बहनें

कन्नौज में एक युवक को अपनी ही साली से प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों में मिलना शुरू हुआ। बीते दिन पहले ही ग्रामीणों ने दोनों को खेत में आपत्तीजनक हाल में पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीण दोनों को मंदिर ले गए और वहां ले जाकर दोनों की शादी करा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 11 Sep 2022, 12:04 PM IST

villagers_got_the_youth_married_after_falling_in_love_with_sister_in_law_in_kannauj.jpg

कन्नौज में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक को अपनी ही साली से प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों में मिलना शुरू हुआ। बीते दिन पहले ही ग्रामीणों ने दोनों को खेत में आपत्तीजनक हाल में पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीण दोनों को मंदिर ले गए और वहां ले जाकर दोनों की शादी करा दी। अब दोनों बहनों को एक ही घर में रहना पड़ेगा। वहीं ग्रामीणों ने दोनों की शादी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। जिसके बाद से वह चर्चा का विषय बना है।

यह भी पढ़े - Mathura: नगर निगम कर्मचारी का कारनामा, खुद को नाग बताकर मारी फुंकार और फिर...

दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की जिद की

मामला कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां शादी होने के बाद विवाहिता के देवर का भाभी के मायके आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच देवर की भाभी की साली से अफेयर शुरू हो गया। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। शनिवार को ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत में दोनों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पकड़ कर गांव के मंदिर में ले गए। घरवालों को भी बुलाया गया तो दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने और शादी करने की जिद की। दोनों बालिग होने के कारण उनके स्वजन ने सहमति दे दी।

यह भी पढ़े - एडेड जूनियर भर्ती में बड़ी चूक, एक गलती ने छात्रों से छीना नौकरी का मौका

ससुराल आने के कारण साली से हुए प्रेम-संबंध

उधर, इस पूरी घटना पर ग्रामीणों का कहना है कि युवक छिबरामऊ क्षेत्र के गांव का रहने वाला है और यहां पर उसकी भाई की ससुराल है। ससुराल आने-जाने के कारण साली से प्रेम-संबंध हो गए। अब दोनों बहने एक ही घर में देवरानी-जेठानी बनकर रहेंगी। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति थी और दोनों बालिग हैं। किसी भी पक्ष को कोई आपत्ति नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग