8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज में झांसा देकर महिला को 30 हजार में बेचा

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Shatrudhan Gupta

•

Updated: 9 Dec 2017, 10:47 PM IST

कन्नौज. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, कन्नौज में झांसा दकर एक महिला को ३० हजार रुपए में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। इसम मामले के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच में महिला को बेचने की बात सामने आने पर आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

छह माह पहले पति की बीमारी से हुआ निधन

जानकारी के मुताबिक पति की मौत के बाद बेसहारा दो बच्चों की मां को पड़ोसी युवक ने मदद का झांसा देकर 30 हजार रुपए में किसी को बेच दिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे घायल कर दिया। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीडि़त महिला ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास ने बताया कि अभी कोई ऐसा मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। मामला गंभीर है, जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। महिला को बेचने की बात सच निकली तो आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों के साथ की मारपीट

जानकारी के मुताबिक कन्नौज के कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि छह महीने पहले पति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। परिवार के भरण-पोषण के लिए उसे मजदूरी भी करनी पड़ी। इसी दौरान कॉलोनी के राजेश ने उसकी कई बार मदद की तो उस पर भरोसा हो गया। पीडि़ता ने बताया कि राजेश ने झांसे में लेकर उसे छिबरामऊ निवासी अनुराग के हाथों 30 हजार रुपए में बेच दिया। उसने कहा कि वहां जाकर रहो, पूरी मदद हो जाएगी। उसकी बातों पर विश्वास कर मैं बच्चों के साथ अनुराग के पास चली गई। अनुराग ने उसके बच्चों को कई बार मारा पीटा। विरोध करने पर खरीद कर लाने की बात कही। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। इसी दौरान वह मौका पाकर वहां से भाग निकली। इसके बाद उसने आरोपी राजेश से बेचने के बारे में पूछा तो वह भड़क गया और उसे पीटा, जिससे वह घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जांच में पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।