1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में ड्रोन और 5जी टेक्नोलॉजी की अगुवाई करेगा IIT कानपुर, 75 स्टार्टअप को मिलेगा मौका

आईआईटी दिल्ली में आज से शुरू हो रहे मेगा रिसर्च एंड डेवलपमेंट शोकेस इवेंट 'इन्वेंटिव' में आईआईटी कानपुर ड्रोन और 5जी टेक्नोलॉजी की अगुवाई करेगा। इस इवेंट में देश की सभी 23 आईआईटी हिस्सा लेंगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 14 Oct 2022, 10:35 AM IST

iit_kanpur_to_lead_drone_and_5g_technology_in_india_75_startups_will_get_a_chance.jpg

देश में ड्रोन और 5जी तकनीक की अगुवाई करेगा आईआईटी कानपुर

आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) में 14 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो रहे मेगा रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) शोकेस इवेंट 'इन्वेंटिव' में आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) देश में ड्रोन और 5जी टेक्नोलॉजी की अगुवाई करेगा। ये पहला इवेंट होगा जिसमें देश की सभी 23 आईआईटी हिस्सा लेंगी। इवेंट के दौरान छह शोकेस में टॉप 75 प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें ड्रोन टेक्नोलॉजी शोकेस और 5जी टेक्नोलॉजी शोकेस भी शामिल है, जिसकी अगुवाई आईआईटी कानपुर करेगा। हालांकि 5जी टेक्नोलॉजी शोकेस के प्रदर्शन में कानुपर के साथ आईआईटी मद्रास की सहभागिता भी होगी। जबकि इवेंट में सबसे ज्यादा 12 प्रोजेक्ट्स आईआईटी कानपुर के शामिल होंगे।

यह भी पढ़े - हिजाब बैन के 'सुप्रीम' फैसले पर SP सांसद के बिगड़े बोल, कहा- लड़कियां बेपर्दा घूमेंगी तो आवारगी बढ़ेगी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे शुभारंभ

आपको बता दें कि आईआईटी दिल्ली में 14 और 15 अक्टूबर को होने वाले 'इन्वेंटिव' का शुभारंभ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। इस इवेंट के जरिए देश के वैश्विक अनुसंधान एवं विकास कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें आईआईटी के अलावा कई दूसरे उच्च और तकनीकी संस्थानों के अलावा छोटे-छोटे शहरों के संस्थान प्रतिनिधि, उद्योग व सरकारी संस्थान को भी मौका दिया जाएगा। वहीं जिन टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन इवेंट में किया जाएगा, उन्हें देश के लिए कारगर बनाने पर काम किया जाएगा। हालांकि इसके लिए आईआईटी के विशेषज्ञ सभी प्रोजेक्ट्स में मदद करेंगे।

यह भी पढ़े - ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: शिवलिंग की कार्बन डेटिंग होगी या नहीं, फैसला आज

IIT कनपुर के ड्रोन विभ्रम को देखेगा पूरा देश

वहीं आईआईटी कानपुर के ड्रोन टेक्नोलॉजी शोकेस में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिक प्रो. अभिषेक प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। इसके साथ ही वह इवेंट में संस्थान में हो रहे नए अनुसंधान के बारे में जानकारी देंगे। गौरतलब है कि आईआईटी कानपुर इन दिनों 5जी के बाद 6जी पर भी काम कर रहा है। 5जी एनआर बेस स्टेशन की बेसबैंड यूनिट को आईआईटी कानपुर ने विकसित कर लिया है। ऐसे में इवेंट के दौरान 5जी टेक्नोलॉजी शोकेस की अगुवाई संस्थान के प्रो. रोहित बुद्धिराजा करेंगे। जिससे इन्वेंटिव में आईआईटी कानपुर के चर्चित ड्रोन विभ्रम समेत अन्य ड्रोनों को पूरा देश देखेगा। बता दें, विभ्रम को आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक प्रो. अभिषेक ने विकसित किया है।