कानपुर। चन्द्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर एण्ड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के एग्री साइंटिस्ट अब खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च के साथ ब्रोकली की न्यू वैरायटी पर रिसर्च वर्क करेंगे. ऑफ सीजन पैदा की जाने वाली इन वैरायटी पर अक्टूबर से काम शुरू कर दिया जाएगा. सब्जी के डेवलपमेंट के लिए 6 पॉली हाउस डेवलप किए जा रहे हैं, जिसमें कि तीन पाली हाउस नये डेवलप किए जाएंगे और तीन पुराने पाली हाउस को रेनोवेट किया जाएगा. शाक भाजी एक्सीलेंस सेंटर के लिए 50 लाख रुपये का बजट रिलीज कर दिया गया है.