scriptएक सिलेंडर से बनेगा हजारों व्यक्तियों का खाना, तमाम जरुरतों को एक साथ पूरा करेगा जंबो सिलेंडर | indian oil corporation launch jumbo cylinder in kanpur know benefits | Patrika News

एक सिलेंडर से बनेगा हजारों व्यक्तियों का खाना, तमाम जरुरतों को एक साथ पूरा करेगा जंबो सिलेंडर

locationकानपुरPublished: Dec 02, 2020 09:52:55 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

रल पेट्रोलियम गैस की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जंबो सिलेंडर लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि एक जंबो सिलेंडर से हजारों लोगों का खाना बनाया जा सकता है।

एक सिलेंडर से बनेगा हजारों व्यक्तियों का खाना, तमाम जरुरतों को एक साथ पूरा करेगा जंबो सिलेंडर

एक सिलेंडर से बनेगा हजारों व्यक्तियों का खाना, तमाम जरुरतों को एक साथ पूरा करेगा जंबो सिलेंडर

कानपुर. शादी समारोह या अन्य बड़े आयोजन के लिए अक्सर तीन से चार सिलेंडर की जरूरत पड़ती है।घर में बड़ा फंक्शन हो तो एक सिलेंडर पर खाना बनाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में तरल पेट्रोलियम गैस की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जंबो सिलेंडर लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि एक जंबो सिलेंडर से हजारों लोगों का खाना बनाया जा सकता है। यह सस्ता होने के साथ-साथ किफायती भी है। कंपनी ने इस सिलेंडर को कानपुर में लॉन्च किया है।
जंबो सिलेंडर की खासियत

इंडियन ऑयल ने जो जंबो सिलेंडर लॉन्च किया है वह काफी ज्यादा वजनी है। आमतौर पर बाजार में बिकने वाला सिलेंडर 14, 19 और 47.5 किलोग्राम का होता है। जंबो सिलेंडर का 425 किलोग्राम का है। इसलिए किसी भी बड़े समारोह के लिए एक जंबो सिलेंडर ही पर्याप्त है। वेडिंग सीजन में इस तरह के जंबो सिलेंडर काफी फायदेमंद है। इस साल ये सिलेंडर आम लोगों के लिए आया है जबकि साल 2017 में इसे उद्योगों के लिए लॉन्च किया गया था।
कानपुर में है जंबो सिलेंडर की सप्लाई

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड का जंबो सिलिंडर कई जरूरतों को एक साथ पूरा करने की क्षमता रखता है। हालांकि इस सिलेंडर की सप्लाई देश में हर जगह नहीं होगी। कंपनी ने इस जंबो सिलेंडर को फिलहाल कानपुर में लॉन्च किया है लेकिन बहुत जल्द इसकी दूसरे शहरों के ग्राहकों के पास भी आपूर्ति होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो