29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर: आईटीआई एमटेक छात्र आत्महत्या मामला- टर्मिनेट होने के बाद उठाया खौफनाक कदम

कानपुर आईआईटी में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। जो मेरठ का रहने वाला था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि छात्र को आईआईटी प्रबंधन ने टर्मिनेट कर दिया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 11 Jan 2024, 9:46 AM IST

कानपुर: आईटीआई एमटेक छात्र आत्महत्या मामला- टर्मिनेट होने के बाद उठाया खौफनाक कदम

आईआईटी में छात्र ने की आत्महत्या

आईआईटी कानपुर की एमटेक m.tech छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुख्य सुरक्षा अधिकारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। एसीपी कल्याणपुर में घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा में तीन बार फेल होने पर आईआईटी प्रबंधन ने उसे टर्मिनेट कर दिया। जिसके कारण वह तनाव में चल रहा था और खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक मेरठ के कंकरखेड़ा का रहने वाला था। पुलिस ने घर वालों को इसकी जानकारी दे दी है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आईआईटी की है।

यह भी पढ़ें: इजराइल में नौकरी: आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, सरकारी एजेंसी कर रही भर्ती, जानें पूरी योजना

मेरठ निवासी विकास कुमार मीना पुत्र नेमचंद्र आईआईटी कानपुर में एमटेक कंप्यूटर साइंस के द्वितीय वर्ष का छात्र था। जिसने बीते बुधवार की रात अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे कल्याणपुर इंस्पेक्टर धनंजय पांडे की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की।

आईआईटी प्रबंधन ने किया था टर्मिनेट

कल्याणपुर इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि विकास कुमार परीक्षा में तीन बार फेल हो चुका है। आईआईटी प्रबंधन ने उसे टर्मिनेट कर दिया। जिससे वह तनाव में रहता था। मृतक परिजनों को घटना की जानकारी दी दी गई है। परिवार वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।