29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इजराइल में नौकरी: आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, सरकारी एजेंसी कर रही भर्ती, जानें पूरी योजना

इजराइल में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन खास है। आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है। किस क्षेत्र की कुशल कारीगरों की मांग है? शर्तें और नियम क्या है? जानें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 10 Jan 2024, 8:48 AM IST

इजराइल में नौकरी: आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, सरकारी एजेंसी कर रही भर्ती, जानें पूरी योजना

इजराइल में नौकरी के विषय में जानकारी देते सहायक श्रमायुक्त एस एन नागेश

उत्तर प्रदेश से 10 हजार श्रमिकों का इजरायल से बुलावा आया है। ‌ इन श्रमिकों में इलेक्ट्रिक वेल्डर, शटरिंग, कारपेंटर, प्लास्टरिंग, सिरेमिक टाइल्स के कुशल कारीगर शामिल है। आवेदन करने की अंतिम तारीख आज 10 जनवरी है। सहायक श्रम आयुक्त ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब तक 250 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र आ चुके हैं। अब भारतीयों के दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ जाने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: इजराइल में नौकरी: 1 लाख 37 हजार रुपए सैलरी पर श्रमिकों की भर्ती, इस नम्बर पर करें संपर्क

भारत सरकार की एजेंसी नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इंटरनेशनल और इसराइल सरकार की एजेंसी पापुलेशन इमीग्रेशन एंड बॉर्डर अथॉरिटी के माध्यम से भारती हो रही है। यूपी से कुल 10 हजार निर्माण श्रमिकों को ले जाने का लक्ष्य है। जिसमें आयरन, वेल्डिंग, फ्रेमवर्क, शटरिंग, कारपेंटर, प्लास्टरिंग, सेरेमिक, टाइल्स के कुशल कारीगर शामिल है।

कहां दिया जाएगा प्रशिक्षण?

चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ अलीगंज स्थित आईटीआई ले जाया जाएगा। यहां पर जहां पर उनका इंटरव्यू होगा। इस दौरान प्रेक्टिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट भी लिया जाएगा। एनएसडीसी के सहयोग से व्यावसायिक शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग टेस्टिंग सेंटर का निर्माण करेगा।

क्या होनी चाहिए उम्र?

टेस्टिंग सेंटर पर 500 अभ्यर्थियों को प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए। जिन्हें 1 लाख 37 हजार 260 रुपए वेतन मिलेगा। आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

क्या कहते हैं सहायक श्रमायुक्त?

पत्रिका से बातचीत के दौरान सहायक श्रमायुक्त एसएन नागेश ने बताया कि इजरायल वर्तमान समय में युद्धग्रस्त क्षेत्र है। लेकिन काफी विकसित है। भविष्य संवारने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर है। अपने देश का नाम रोशन करने का भी समय है। उन्होंने इसे मोदी मैजिक बताया। बोले इजराइल ने भारत से ही श्रमिकों की डिमांड की है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग