सबसे अधिक कानपुर से आए आवेदन :- ऑक्सीजन प्लांट के लिए कानपुर से 20 प्रस्ताव मिले हैं। आगरा में एक, मथुरा में दो, अलीगढ़ में तीन, कासगंज में एक, बाराबंकी में एक, मऊ में तीन, बरेली में चार, बदायूं में एक, बस्ती में एक, संतकबीरनगर में एक, गोंडा में एक, गोरखपुर में एक, महराजगंज में एक, ललितपुर में एक, कानपुर देहात में तीन, उन्नाव में एक, हरदोई में एक, सीतापुर में एक, गाजियाबाद में दो, हापुड़ में एक, प्रयागराज में चार, वाराणसी में दो, जौनपुर में तीन और चंदौली में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाने के प्रस्ताव मिले हैं। इन प्लांट्स से कुल 20 लाख क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन तैयार होगी। खास बात यह है कि ये सभी प्लांट नई तकनीक से हवा से ऑक्सीजन बनाएंगे।