5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के दूसरे दिन दुल्हन को हुआ दर्द, तीसरे दिन बन गई मां, फिर पति भी जिद पर अड़ा

Kanpur News: दुल्हन ने इस हिसाब से कपड़े पहने थे कि उसके पेट से भी किसी को कोई अंदाजा नहीं हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
dulhan

मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई है।

Kanpur News: कानपुर देहात में एक दुल्हन शादी के तीसरे दिन मां बन गई। विवाहिता ने बच्ची को जन्म दिया है। शादी के 3 दिन बाद दुल्हन के मां बनने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई और तरह-तरह की बातें शुरू हो गईं। बताया गया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बच्ची को अपना बताने और अपनाने के लिए कहा लेकिन वो जिद पर अड़ गया कि वो ऐसा नहीं करेगा।

विवाहित के परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विवाहिता के परिजनों ने दुल्हन से इस बारे में पूछा तो उसने एक युवक से संबंध होने की बात स्वीकारी। विवाहिता के परिजनों ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रूरा थाना में शिकायत की गई है। थानाध्यक्ष मंजीत दयाल ने बताया कि नवविवाहिता के परिजनों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर बच्ची के जन्म के बाद पति और ससुरालियों ने विवाहिता को अपनाने से किया इंकार कर दिया है। ससुराल पक्ष का कहना है कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। ये मामला इलाके में खूब चर्चा में है। जिस युवक से संबंध होने की बात विवाहिता ने कही है, वो गायब बताया गया है।

यह भी पढ़ें: झोलाछाप डॉक्टर का कंपाउंडर संजीव माहेश्वरी, कैसे बना पश्चिम का डॉन संजीव जीवा