कानपुर बवाल पर कटाक्ष करते हुए बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहाकि, जुमे की नमाज के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की शहर में मौजूदगी के दौरान शुक्रवार को माहौल बिगाड़ने के प्रयास पुलिस और खुफिया तंत्र की विफलता है। बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री जी के यूपी दौरे के दौरान ही कानपुर में दंगा व हिंसा भड़कना अति-दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण व चिन्ताजनक तथा पुलिस खुफिया तंत्र की भी विफलता का द्योतक है। सरकार को समझना होगा कि शान्ति व्यवस्था के अभाव में प्रदेश में निवेश व यहां का विकास कैसे संभव?