8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Ground Breaking Ceremony : पीएम मोदी ने कहा, उत्तर प्रदेश, देश की सबसे बड़ी पावर

UP Ground Breaking Ceremony यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 के तहत पांच लाख लोगों को रोजगार देने की नींव रख रही है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 का शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहाकि, उत्तर प्रदेश, देश की सबसे बड़ी पावर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Jun 2022, 1:24 PM IST

up_ground_breaking_ceremony.jpg

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 के तहत पांच लाख लोगों को रोजगार देने की नींव रख रही है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 का शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहाकि, उत्तर प्रदेश, देश की सबसे बड़ी पावर है। उत्तर प्रदेश इस समय भारत की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति है। इस सुपर पावर के दम पर देश आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में 15 से अधिक शहर की आबादी 15 लाख से ऊपर की। पीएम मोदी ने कहाकि, यूपी बदल रहा है। यहां पर हो रहा निवेश यहां की युवा शक्ति को दिखाता है। पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से कहा कि, आप सभी बहुत व्यस्त रहते होंगे पर फिर भी मैं आपसे अपील करना चाहूंगा कि एक बार काशी जरूर जाइए। काशी बदल रही है। पीएम मोदी ने कहाकि, केंद्र की एनडीए सरकार ने अपने 8 वर्ष पूरे किए हैं। इन वर्षों में हम Reform-Perform-Transform के मंत्र के साथ आगे बढ़े हैं। हमने Policy Stability पर जोर दिया है, कॉर्डिनेशन पर जोर दिया है, Ease of Doing Business पर जोर दिया है।

ग्लोबल रिटेल इनडेक्स में दूसरे नंबर पर भारत

पीएम मोदी ने कहा कि, हम जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से बढ़ रहे हैं। आज भारत, ग्लोबल रिटेल इनडेक्स में दूसरे नंबर पर है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एनर्जी कंज्यूमर भारत, है। बीते साल दुनिया के 100 से अधिक देशों से, 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड एफडीआई आया है। भारत ने बीते वित्तीय वर्ष में करीब 30 लाख करोड़ रुपए का merchandise export का नया रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढ़ें : UP Ground Breaking Ceremony : पीएम मोदी का लखनऊ में स्वागत, 80 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

80 हजार करोड़ के निवेश पर समझौते

पीएम मोदी ने कहा कि, यूपी में 80 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश से संबंधित समझौते हुए हैं। ये रिकॉर्ड निवेश यूपी में रोजगार के हजारों नए अवसर बनाएगा। ये भारत के साथ ही यूपी की ग्रोथ स्टोरी को दिखाता है। दुनिया आज जिस भरोसेमंद साथी को तलाश रही है उस पर खरा उतरने का सामर्थ्य सिर्फ हमारे लोकतांत्रिक भारत के पास है। दुनिया आज भारत के सामर्थ्य को देख रही है और भारत के अच्छे प्रदर्शन की सराहना कर रही है।

यह भी पढ़ें : Samrat Prithviraj : फिल्म सम्राट पृथ्वीराज यूपी में टैक्स फ्री, फिल्म देख सीएम योगी हुए खुश