इस कार्यक्रम में देश के मशहूर उद्योगपति शामिल हो रहे हैं। इसमें अदाणी समूह के अध्यक्ष और एमडी गौतम अदाणी, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी संजीव पुरी, हीरानंदानी ग्रुप के एमडी निरंजन हीरानंदानी, जिंदल ग्रुप के चेयरमैन और एमडी सज्जन जिंदल, लुलु ग्रुप के एमडी यूसुफ अली व वीपी एयर लिक्विड के मैथ्यू आइरीज सहित तमाम उद्योगपति शामिल हैं।