फिल्म देखने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कहाकि, पृथ्वीराज एक ऐसे योद्धा की कहानी है, जिन्होंने अफगानस्तिान से लेकर दिल्ली तक जमीन के हर इंच टुकड़े के लिए लड़ाई लड़ी है। मैं दिल से कहता हूं कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अपनी फिल्म के जरिए पृथ्वीराज को पुनर्जीवित किया है। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर ने भी अपने किरदारों को बखूबी निभाया है और उन्होंने अपनी-अपनी भूमिकाओं में जान फूंक दी है। सम्राट पृथ्वीराज शुक्रवार को रिलीज हो रही है। ये फिल्म पूरे देश में चर्चित हो रही है।