बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) प्रबंधन ने बिजली उपभोक्ताओं को अब विभागीय कैश कांउटर या आनलाइन माध्यम से आंशिक बिल जमा करने की सुविधा दे दी है। इसके लिए उपभोक्ताओं को किसी से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। इस सुविधा से राजस्व में सुधार होने पर आगे भी इसे जारी रखने पर विचार किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के एमडी पंकज कुमार के जारी आदेश के अनुसार, न्यूनतम 100 रुपए तक का आंशिक भुगतान किया जा सकेगा। अस्थायी रूप से कटे कनेक्शन के मामले में भी आंशिक भुगतान की सुविधा होगी लेकिन यह धनराशि कुल बकाए का न्यूनतम 25 प्रतिशत से कम नहीं होगी।