चोरी कानपुर में हुई, तो कानपुर जीआरपी ने 28 अक्टूबर को घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके लिए जीआरपी ने कोच अटेंडेंट समेत कई कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सांसद व उनकी पत्नी एसी फर्स्ट कोच में सफर कर रहे थे, ऐसे में जीआरपी को एसी फर्स्ट कोच के यात्रियों पर शक हुआ। इससे पहले भी 18 अक्टूबर को भी इसी ट्रेन में एक यात्री के बैग से जेवर गायब हो गए थे। जीआरपी ने 18 और 27 अक्टूबर को यात्रियों की लिस्ट खंगाली तो एक यात्री पर शक हुआ। उसने इन दोनों तारीखों पर इसी ट्रेन से सफर किया था।