10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बनने से पहले ही पानी में समा गए प्रधानमंत्री आवास

पांडु नदी उफनाने से शहर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास भी बाढ़ की चपेट में आने से नहीं बच सके. महावीर नगर एक्सटेंशन में बनाए जा रहे पीएम आवास की साइट ही नहीं बल्कि इस हाउसिंग स्कीम की पूरी जमीन डूब गई है. यही नहीं रामगंगा इंक्लेव में निर्माणाधीन फ्लैट भी बाढ़ से घिर चुके हैं.

2 min read
Google source verification
kanpur

बनने से पहले ही पानी में समा गए प्रधानमंत्री आवास

कानपुर। पांडु नदी उफनाने से शहर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास भी बाढ़ की चपेट में आने से नहीं बच सके. महावीर नगर एक्सटेंशन में बनाए जा रहे पीएम आवास की साइट ही नहीं बल्कि इस हाउसिंग स्कीम की पूरी जमीन डूब गई है. यही नहीं रामगंगा इंक्लेव में निर्माणाधीन फ्लैट भी बाढ़ से घिर चुके हैं. इससे महावीर नगर एक्सटेशन और रामगंगा इंक्लेव में बनाए जा रहे पीएमएवाई के फ्लैट बनाने का काम ठप हो चुका है. जब तक पांडु नदी का विकराल रूप शान्त नहीं होता और पानी नहीं निकलता, तब तक दोबारा से निर्माण शुरू होना मुमकिन नहीं.

ऐसी मिली है जानकारी
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंर्तगत केडीए वैसे तो 10032 फ्लैट बना रहा है. इनमें से 2208 फ्लैट महावीर नगर एक्सटेंशन हाउसिंग में है. इसके अलावा 576 फ्लैट रामगंगा इंक्लेव पनकी में बना रहा है. पिछले दिनों लखनऊ आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद इस योजना के अंर्तगत बन रहे फ्लैट्स का शिलान्यास किया था.

ऐसी है उम्‍मींद
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शासन खासा गंभीर है. हर सप्ताह प्रोग्रेस रिपोर्ट ले रहे हैं. नेक्स्ट वीक चीफ सेक्रेटरी की होने वाली वीडियो कांफ्रेसिंग में प्रधानमंत्री आवास योजना भी प्रमुख बिन्दु है. इस वीडियो कांफ्रेसिंग में डीएम के अलावा केडीए वीसी के भी शामिल होने की उम्मीद है.

बाढ़ ने किया सब चौपट
प्रधानमंत्री के शिलान्यास के बाद केडीए ने जोर-शोर से प्रधान आवास योजना के अंर्तगत फ्लैट बनाने की तैयारी की थी. पर लगातार हो रही है बरसात और अब बाढ़ ने उसकी सारी कोशिशों पर पानी फेर दिया है. पांडु नदी के उफान में आने से पनकी गंगा गंज व सुन्दर नगर का अधिकांश हिस्सा जलमग्न हो गया. इसके साथ ही बाढ़ ने रामगंगा इंक्लेव योजना को भी नहीं छोड़ा. क्षेत्र जलमग्न होने से 676 फ्लैट्स का निर्माण-कार्य ठप हो गया.

यहां का भी काम हुआ ठप
इसी तरहं महावीर नगर एक्सटेंशन में केडीए ने 2208 फ्लैट बनाने का काम शुरू कर दिया था. यह योजना भी बरसाती पानी और बाढ़ की चपेट में आ चुकी है. इससे इन फ्लैट्स को बनाने का काम भी ठप हो चुका है. कुल मिलाकर पनकी एरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे 2784 फ्लैट बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. केडीए के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि पांडु नदी में बाढ़ का पानी रामगंगा इंक्लेव और महावीर नगर एक्सटेंशन में भर गया है. इसकी वजह से निर्माण कार्य बन्द करना पड़ा. पानी निकलते ही काम शुरू किया जाएगा.