मैं नेता जी का सच्चा सिपाही-
शिवपाल यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलने पर कहा कि अखिलेश यादव वर्तमान में पार्टी के मुखिया हैं। वे क्या करते हैं, कौन से निर्णय लेते हैं यह सारी जिम्मेदारी अब उनकी है। हां, मैं नेता जी का सच्चा सिपाही हूं और पार्टी को खड़ा करने में हमने खून-पसीना बहाया है। शिवपाल ने इसके बाद दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज दीपावली है, इसलिए सबको बधाई देते हैं।